फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वकीलों के चैंबर का निर्माण कर रहे ठेकेदार पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला न्यायालय के साथ वकीलों के 80 चेंबर का निर्माण कर रहे ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। ठेकेदार पर आरोप है कि उसने जाली बिल पेश कर किए और जिला अदालत एडवोकेट वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी के साथ धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

शिकायत में सोसायटी के महासचिव नीरज बासु ने बताया है कि सोसायटी के वकीलों के 80 चेंबर के निर्माण के लिए सोसायटी और ठेकेदार हाकम चंद निवासी गांव दधोल के बीच समझौता हुआ। चेंबर बनाने के लिए कुल अनुमानित लागत 2.80 करोड़ रुपये है। समझौते के अनुसार निर्माण कार्य 5 अक्तूबर 2020 को शुरू किया जाना था और निर्माण कार्य 4 अक्तूबर 2022 तक पूर्ण करना था।
शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित ठेकेदार ने यह कार्य देरी से शुरू किया और अपनी वित्तीय स्थिति खराब होने का हवाला देकर कुछ धनराशि एडवांस ले ली, जब धरातल मंजिल का लेंट पड़ना था, तो ठेकेदार ने दोबारा अपनी खराब वित्तीय स्थिति का हवाला दिया, जिसके चलते सोसायटी ने अपने स्तर पर निर्माण सामग्री खरीदी, जो कि समझौते की शर्तों के विपरीत था।
विज्ञापन

आरोप है कि इस ठेकेदार ने उसके बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया और कुछ बिल सोसायटी के समक्ष पेश कर दिए। सोसायटी का कहना है कि इस ठेकेदार ने जाली बिल पेश किए और सोसायटी के साथ धोखाधड़ी की है। उधर, डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
बिल करोड़ों में, खर्चे सिर्फ 51 लाख
सोसायटी के अनुसार ठेकेदार की ओर से दिए गए बिलों के अनुसार उसने इस निर्माण के ऊपर 1,13,16, 574 रुपये खर्च कर दिए। सोसायटी ने विशेषज्ञों से निर्माण कार्य की असेसमेंट करवाई, जिसमें पाया गया कि इस निर्माण कार्य पर अब तक करीब 51 लाख रुपये ही खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें