फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन के अलाइनमेंट में बदलाव करने पर कार्रवाई करने का किया आग्रह

Thu, 13 Jul 2023 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन की मूल अलाइनमेंट में बदलाव की जांच पर उपायुक्त बिलासपुर ने परियोजना निदेशक मंडी, डीएफओ और भू अर्जन अधिकारी बिलासपुर से कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उपायुक्त ने कार्रवाई की कॉपी फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति को भेजने के लिए भी कहा है। इसकी पुष्टि जिला राजस्व अधिकारी ने अपने कार्यालय के पत्र संख्या बीएलएस-एडीआरए-1 (825)-29721-24 में की है। वहीं समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने कहा कि उपायुक्त बिलासपुर कितनी बार उपरोक्त विभागों को इस तरह की कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजते रहेंगे। पांच साल में कई पत्र उपायुक्त बिलासपुर ने जिला राजस्व अधिकारी, संबंधित एसडीएम, संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों को अलाइनमेंट में बदलाव की जांच पर कार्रवाई करने के लिए लिखे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी विभाग ने आदेशों पर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की। उपायुक्त बिलासपुर की ओर से बार-बार एक ही विषय के लिए की जा रही इस तरह की कार्रवाई जनहित में नहीं है। न ही यह नियमों के अनुरूप है। मदन लाल ने उपायुक्त बिलासपुर से आग्रह किया है कि यदि निश्चित समय सीमा निर्धारित कर अपने स्तर पर कार्रवाई करें ताकि अनियमितता करने वालों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें