- बरमाणा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने चार व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा है। आरोपियों से 10, 470 रुपये बरामद हुए हैं। उनके खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस का दल बरमाणा कस्बे में गश्त कर रहा था। जब पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो कुछ लोग ताश खेलते हुए दिखे। जब उनके पास पुलिस कर्मी पहुंचे तो वह पैसा लगा कर जुआ खेल रहे थे। आरोपियों की पहचान बलदेव सिंह निवासी गांव सालवाणा तहसील सुंदरनगर जिला मंडी, राज कुमार निवासी गांव खुराल तहसील सुंदरनगर जिला मंडी, नरोत्तम निवासी गांव नेहर डाकघर हरनोड़ा जिला बिलासपुर और राजेंद्र कुमार निवासी गांव खुराल तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।