फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बहादुर ढाबे पर साथियों के साथ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

Sun, 26 Feb 2023 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के बहादुर ढाबा बिनौला में खाना खाते पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य साथी। सुत्र
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला के मशहूर बहादुर ढाबा में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने साथियों के साथ खाना खाने पहुंचे। इससे कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भी इसी ढाबे पर अपने साथियों और अधिकारियों के साथ खाना खाने पहुंचे थे। जानाकारी के अनुसार जयराम ठाकुर अपने साथियों के साथ मंडी से चंडीगढ़ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जब वह बिनौला पहुंचे तो वहां पर रूके और बहादुर ढाबे पर अपने साथियों के साथ मक्की की रोटी और माह की दाल का आनंद लिया। जैसी ही इसकी जानकारी सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल को मिली वह भी जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान के साथ ढाबे पर जयराम ठाकुर से मिलने पहुंचे। इसके बाद वहां पर उन्होंने साथियों के साथ गप्पे मारी और फिर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बिलासपुर से कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें