बिलासपुर। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कार्य को जल्द पूरा करने के लिए और निर्माण कार्य की प्रगति को देखते हुए कैंचीमोड़ से मंडी भराड़ी पुल तक सभी प्रकार का यातायात को 20 मई तक के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि फोरलेन के कार्य को जल्द पूरा कर इसे लोगों के उपयोग के लिए खोलने के लिए यह निर्णय लिया है। कैंचीमोड़ सुरंग और थापना सुरंगों में बिजली, पेंटिंग और सफ़ाई के कार्य, मैहला और जगातखाना में पुलों का कार्य किया जा रहा है। यातायात के आवागमन से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस दृष्टि से भी कार्य को गति प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि किरतपुर से बिलासपुर ,घुमारवीं ,मंडी आने जाने वाले वाहन चालक पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 205 का प्रयोग करें। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।