फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स परिसर के ढाबों में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश, भोजन के चार सैंपल भरे

विज्ञापन
एम्स बिलासपुर परिसर में सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
जांच के लिए भेजे जाएंगे मटर पनीर, कढ़ी पकोड़ा, राजमा और चने के सैंपल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मरीजों और तीमारदारों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने एम्स कोठीपुरा परिसर में चल रहे ढाबों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय टीम ने चार खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। टीम ने मटर पनीर, कढ़ी पकोड़ा, राजमा और चना के सैंपल भरे। सभी सैंपलों को सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त महेश कश्यप ने कहा कि एम्स में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और अन्य लोग पहुंचते हैं। ऐसे में यहां भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एम्स परिसर और आसपास के क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की जांच आगे भी जारी रहेगी। विभाग ने ढाबा संचालकों को साफ-सफाई रखने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। सैंपल सब-स्टैंडर्ड या असुरक्षित पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें