फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुरी लोकगीत ‘गंगी’ से पर्यटकों को करवाया रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने बिलासपुर में पर्यटन विभाग के होटल लेक व्यू में बिलासपुरी लोकगीत ‘गंगी’ पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया। गंगी गीत बिलासपुर जनपद में बहुत प्रसिद्ध है। ये गीत थोड़े-बहुत परिवर्तन के साथ सारे हिमाचल प्रदेश में गाए जाते हैं। आरंभ में गंगी किसी व्यक्ति विशेष का नाम रहा होगा लेकिन अब लोकगीतों के रूप में यह सर्वकारी नाम बन गया है। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के प्रतिष्ठित कलाकार डॉ. लैहरू राम सांख्यान, कौशल्या देवी एंड पार्टी, संदेश शर्मा, सेवानिवृत्त अध्यापिका द्वारा युगल में गंगी लोकगीत प्रस्तुत किए। प्रकाश चंद वर्मा द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी र्गइं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को बिलासपुरी संस्कृति से रूबरू करवाना था। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों के साथ-साथ लेक व्यू वरिष्ठ प्रबंधक शिल्पा मैहता, डॉ. हेमा ठाकुर, रविंद्र दुर्वासा, इंद्र सिंह चंदेल, तृप्ता देवी, बबीता, तनवी राणा, प्रियंका चंदेल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें