फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फ्लाइंग अफसर महिमा ने बच्चों से किया संवाद, सफलता के बताए मंत्र

विज्ञापन
मिनर्वा घुमारवीं की पूर्व छात्रा फ्लाइंग ऑफिसर महिमा शर्मा को सम्मानित करते प्रबंधक। स्रोत: मिन
विज्ञापन
मिनर्वा स्कूल पहुंचीं पूर्व छात्रा, भारतीय वायुसेना में कॅरिअर बनाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। मिनर्वा घुमारवीं की पूर्व छात्रा एवं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग अफसर महिमा शर्मा ने विद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों के साथ प्रेरणादायी संवाद किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सम्मानित किया। संवाद सत्र के दौरान महिमा शर्मा ने अपने छात्र जीवन से लेकर एएफसीएटी परीक्षा उत्तीर्ण करने, एयर फोर्स अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने और भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बनने तक की यात्रा विद्यार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करने का आह्वान किया। महिमा शर्मा ने विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना एवं अन्य सशस्त्र बलों में उपलब्ध कॅरिअर के अवसरों की भी जानकारी दी। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन और राष्ट्र सेवा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें