फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 2.936 किलोग्राम चरस बरामद, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को 2.936 किलोग्राम चरस बरामद की है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मंडी जिले की तरफ से एक पिकअप और कार चंडीगढ़ की तरफ जा रही है। कार में चरस की खेप ले जाई जा रही है, जबकि पिकअप उस कार को एस्कॉर्ट कर रही है। पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना गेट के पास नाकाबंदी की। पहले पिकअप को रोका गया और उसके कुछ देर बाद कार आई। कार की तलाशी लेने पर सीट के नीचे एक बैग में 2.936 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान पिकअप सवार ठाकुर दास निवासी गांव टिगयार डाकघर मोहनी जिला कुल्लू, पवन कुमार निवासी गांव हौली डाकघर गाड़ागुशैणी जिला मंडी, कार सवार सोनू निवासी गांव घुनार डाकघर वछूट जिला कुल्लू, कृष्ण चंद निवासी गांव रोपा डाकघर मंगलोर जिला कुल्लू और सुनील चौहान निवासी गांव टीहरी डाकघर वछुट जिला कुल्लू के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें