फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में दो स्थानों पर ही बिकेंगे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने जारी किए आदेश, बास्केटबॉल मैदान और नगर परिषद कार्यालय परिसर में लगेंगी दुकानें
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिवाली के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बिलासपुर शहर में पटाखों की बिक्री के लिए दो स्थान निर्धारित किए हैं। अब विक्रेता इन तय स्थानों पर ही पटाखे बेच सकेंगे। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और बाजारों में भीड़ नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सदर राज कुमार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार पटाखों की बिक्री के लिए बास्केटबॉल मैदान, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के सामने और नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर के ग्राउंड परिसर को निर्धारित किया गया है। इन दोनों स्थानों के अलावा अन्य जगहों पर पटाखों की बिक्री की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन के अनुसार दिवाली के दौरान पटाखों की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में पटाखों की दुकानें लगने से आगजनी और अन्य अप्रिय घटनाओं का खतरा बना रहता है। निर्धारित स्थानों पर दुकानें लगाने से सुरक्षा प्रबंध करना और निगरानी रखना आसान होगा। साथ ही लोगों को पटाखों की खरीदारी के लिए तय स्थानों की जानकारी भी रहेगी। प्रशासन ने शहरवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विक्रेताओं से निर्धारित स्थलों पर ही दुकानें लगाने की व्यवस्था का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें