बिलासपुर बस अड्डे के पास चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
-मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बस अड्डा बिलासपुर के पास एक चलती परिवहन निगम की वॉल्वो में आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की वॉल्वो मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। जब वॉल्वो बिलासपुर बस अड्डे के बाहर पहुंची तो अचानक आग लग गई। चालक ने बस को रोका और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस में चालक व परिचालक के अलावा 25 यात्री सवार थे। इसके बाद काफी देर तक बस वहीं खड़ी रही जिससे बस अड्डा के पास जाम लगा रहा। हालांकि इसके बाद बस को वहां से हटाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी है।