श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। श्री नयनादेवी जी में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार समय रहते उतर गए। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर निवासी संजय कुमार परिवार के साथ कार में श्री नयनादेवी जी मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रहे थे। मंगलवार रात को श्री नयनादेवी जी विस क्षेत्र के तहत मंडियाणी के पास पहुंचे तो जलने की गंध आने लगी। कार को रोककर संजय ने सतर्कता दिखाते हुए सभी को नीचे उतार दिया। नीचे उतरने के तुरंत बाद कार में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।