फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जाली लेबल लगाकर सामान बेचने पर मामला दर्ज

Sun, 09 Jul 2023 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर की गांधी मार्केट में जाली लेबल लगाकर नामी कंपनी का सामान बेचने के मामले में पुलिस ने दो दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कंपनी के अधिकारी ने इसकी शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता नयनतारा ने बताया कि सूचना मिली थी कि उनकी कंपनी का लोगो लगाकर बिलासपुर शहर में कुछ दुकानदार सामान बेच रहे हैं। जब निरीक्षण किया तो शहर की गांधी मार्केट में दो दुकानदार कंपनी का नकली लोगो लगाकर जाली सामान बेचते पाए गए। उधर, डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आरोपी दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें