भोट। विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में कई लोग चोरी से बिजली जलाते मिले थे। मामले में जेई ने तीन लोगों पर चोरी से बिजली जलाने व सात लोगों पर एचटी लाइन से केबल डालकर बिजली जलाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भोट बिजलीघर में तैनात जेई चंद्रिका यादव ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र नानकारेन, अलीपुर ठेका व टाहखुर्द में चेकिंग अभियान चलाया। टीम प्रभारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एचटी लाइन से कटिया डालकर चोरी से मोटर चलती पाए जाने पर शकील, असगर अली व सुखविंदर सिंह तथा गांव निवासी जाहिद, बरकत अली, इशाक, शकीना, बब्बू, अय्यूब व अहमद नवी के घर में विद्युत बकाया में कनेक्शन काटे जाने के बावजूद विद्युत का उपयोग होते पाए जाने पर विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम प्रभारी ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान 12 से भी अधिक विद्युत बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं।