फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने उप जिला अधिकारी मयंक गोस्वामी द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मार कर सील किए गए अस्पताल के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मणिक अग्रवाल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उप जिलाधिकारी ने छह अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर में कैनाल रोड स्थित नेशनल पाली क्लीनिक एवं मेटरनिटी सेंटर पर लोगों की शिकायत पर छापा मारा गया था। आरोप है कि इस दौरान सेंटर में डॉ. दानिश लोगों को दवाई दे रहे थे। उनसे जब दवाई देने का प्रमाण पत्र पूछा गया तो वह कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। बिना रजिस्ट्रेशन के चिकित्सक द्वारा सेंटर चलाने के आरोप में पुलिस ने धारा 15 (2),15 (3) के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई भी शीघ्र ही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें