चांदपुर पुल पर लावारिस पशु के सामने आने पर हुआ हादसा
पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के साथ लगते चांदपुर पुल पर बाइक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। हादसा लावारिस पशु के सामने आने से हुआ।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नंद लाल (54) निवासी गांव जंगल सुंगल जिला बिलासपुर अपने बेटे दिनेश कुमार के साथ बाइक पर काम के सिलसिले में घुमारवीं की ओर जा रहे थे। जब वह चांदपुर पुल पर पहुंचे तो अचानक लावारिस पशु सामने आ गया। नंदलाल ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया, जिससे दोनों नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने नंदलाल को मृत घोषित कर दिया। उसके बेटे दिनेश कुमार को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस ने बेटे के बयान दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।