फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में क्रय केंद्रों पर किसानों के धान भीगे

विज्ञापन
रामपुर के बिलासपुर की नवीन मंडी में क्रय केंद्रों पर भीगता किसान का धान। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। शनिवार की रात शुरु हुई बारिश रविवार को पूरे दिन रुक रुक कर होती रही। बारिश के कारण नवीन मंडी स्थित धान खरीद केंद्रों के बाहर फड़ों पर पड़े किसानों के धान भीग गए। मौजूद लोगों ने बताया कि धान न तुलने के कारण किसान अपने धानों की ढेरी फड़ों पर लगाकर किसान आंदोलन में भाग लेने को चले गए हैं। जबकि, किसानों का आरोप था कि मौके पर कोई कांटा भी लगा नहीं दिख रहा है। ऐसे में किसानों का लावारिस हालत में पड़ा धान भीग गया है। कुछ किसानों ने धान को तिरपाल से ढांक भी रखा था। मंडी सचिव उदयवीर सिंह का कहना है कि धान को तिरपाल से ढकवा दिया गया था और तेज हवा में तिरपाल उड़ गया होगा, जिसे वह ढकवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें