फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो करोड़ हड़पने के आरोपी की दुकान में किसान व व्यापारियों ने डाले ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के सख्त निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस ने किसानों व व्यापारियों के धान के करीब पौने दो करोड़ रुपये हड़पने के आरोपी आढ़ती को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिशें दी हैं लेकिन कोई भी कोई हाथ नहीं आया है। पुलिस ने कम दाम में धान खरीदने वाले व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर मामले की जांच की है। वहीं, किसानों व व्यापारियों ने रविवार को आरोपी व्यापारी की आढ़त पर धरना प्रदर्शन कर उसकी दुकान में अपने ताले लगा दिए हैं। नौ नवंबर को हाईवे जाम कर आंदोलन करने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के करीब साठ किसानों व व्यापारियों ने नवीन मंडी स्थित एक आढ़ती पर खरीदे गए धान के पौने दो करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से भी की गई है। राज्यमंत्री ने कोतवाली पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह के अनुसार राज्यमंत्री के आदेश पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है। रुपए हड़पने के आरोपी व्यापारी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है तथा अन्य आरोपियों को भी तलाश में दबिशें दी जा रहीं हैं। मगर कोई भी आरोपी फिलहाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस की एक टीम ने रविवार को धान खरीदने बाले ग्राम डिबडिबा स्थित एक राइस मिल पर पहुंचकर मामले की जांच की। सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के कस्बा गदरपुर निवासी एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर भी धान खरीदने के मामले की जांच की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान धान खरीदने वाले दोनों व्यापारियों द्वारा धान बेचने वालों को भुगतान करने की बात प्रकाश में आ चुकी है। रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा व तराई खाद्य व्यापार संघ के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारियों व किसानों ने आरोपी आढ़ती के प्रतिष्ठान के सामने धरना प्रदर्शन किया तथा नौ नवंबर को नवीन मंडी के सामने नैनीताल हाईवे पर चक्का जाम कर आंदोलन करने की रणनीति बनाई। अंत में सभी ने संयुक्त रूप से आरोपी आढ़ती के प्रतिष्ठान में तालाबंदी भी कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वह अपने धान के रुपये लेकर ही रहेंगे। इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े। इस मौके पर तराई खाद्य व्यापार संघ के चेयरमैन सुनील गुप्ता, विनोद जैन, सुनील जैन बॉबी, मोहम्मद हनीफ वारसी, गुरचरन सिंह, इरफान अहमद, शिवदेव सिंह, सतनाम सिंह, हरदीप सिंह उर्फ मंत्री मलवाई, रिजवान अहमद, गुरु प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें