फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेयजल योजना के विरोध में किसानों का अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सोलन-बिलासपुर सीमा पर त्रिवेणीघाट में अली खड्ड पर बन रही पेयजल योजना के विरोध में किसानों का क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। वहीं, योजना के विरोध में चले आंदोलन को 18 दिन हो गए हैं। अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति ने मंगलवार को होने वाली किसान महापंचायत से पहले जन जागरण अभियान भी शुरू कर दिया है। इसमें गांव-गांव जाकर लोगों को योजना से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वहीं संघर्ष समिति ने दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। समिति के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि पेयजल योजना का विरोध में ग्रामीण आधे माह से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक न तो बिलासपुर और न ही सोलन जिले का कोई अधिकारी मौके पर आया है, जो उनके गैर जिम्मेदाराना रवैये को दिखाता है। उन्होंने कहा कि रविवार को एक बार फिर चोरी छिपे निर्माण कार्य शुरू किया गया, जबकि सोलन के अधिकारी कह रहे हैं कि सरकार की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट आने तक निर्माण कर बंद रहेगा। निर्माण कार्य को बार-बार शुरू कर आंदोलन कर रहे किसानों को उकसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक यदि निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद नहीं किया गया तो मंगलवार को किसान खड्ड के उस पार जाकर खुद निर्माण कार्य बंद कराएंगे। तीसरे दिन क्रमिक अनशन पर सुमन कुमार, बृज लाल, संतोष कुमार, कुलदीप ठाकुर, मनोज ठाकुर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें