फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मक्का की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का हमला

विज्ञापन
मक्के की फसल में लगा कीड़ा। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरठीं(बिलासपुर)। जिले में मक्की की फसल को फॉल आर्मी वर्म ने हमला कर इसे नष्ट करना शुरू कर दिया है। इस कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं के वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि इस कीट से अपनी फसल को बचाने के लिए दवाई का छिड़काव करें।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सुमन, डॉक्टर दीक्षा, डॉक्टर मनप्रीत कौर, डॉक्टर गौरव ने किसानों को सलाह दी है कि मक्की की फसल पर इन दिनों फॉल आर्मी वर्म का हमला हो रहा है। यह मक्की का एक गंभीर कीट है। यह कीट मक्की के पत्तों के निचले हिस्से पर अंडे देता है और एक तितली कीट के रूप में पौधों की पत्तियों को खा जाती है। इस कारण पत्तियों पर लंबे-लंबे छेद बन जाते हैं और यह कीट पूरे पत्ते को खा जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने क्षेत्र के किसानों के खेतों में लगी मक्की की फसल का भ्रमण किया। उन्होंने पाया कि फॉल आर्मी वर्म फसलों को तबाह करने में लगा है।
उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि इस कीट को खत्म करने और अपनी फसलों को बचाने के लिए फेरोमोन ट्रैप 4 को प्रति एकड़ स्थापित करें। अंडे और लार्वा एकत्र करें और कुचलकर नष्ट करें। यदि संक्रमण 10 प्रतिशत से अधिक है, तो नीम के बीज की गिरी का अर्क 5 मिली/लीटर या क्लोरैट्री निलप्रोले 18.5 एससी 0.4 मिली/लीटर या कोराजन 6 मिलीलीटर पानी का छिड़काव कर किसान अपनी फसलों को बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें