फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला स्तरीय स्पर्धा में जेजवी स्कूल के धावकों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञापन

-400, 800, 1500 और 5000 मीटर दौड़ में प्राप्त किया स्वर्ण पदक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं के धावक और धाविकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शुभम ने, 800 मीटर दौड़ में आदित्य ने, 1500 मीटर में अनमोल ने और 5000 मीटर दौड़ में शुभम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में हिमांशु ने, चार गुना दौड़ में हिमांशु, अभिषेक, अनमोल और शुभम ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, छात्रा वर्ग में कोमल ने 1500 मीटर दौड़ में रजत और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। जूडो स्पर्धा में सिद्धार्थ ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ियों ने पहली बार टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए सेमीफाइनल मैच खेला। विद्यालय के छह खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों के कड़े परिश्रम, विद्यालय के शारीरिक शिक्षक शेर सिंह के कुशल प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत व सहयोग के लिए प्रवक्ता राकेश गर्ग को दिया। इस अवसर पर सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें