फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक और कविता से दिया पर्यावरण का संदेश

विज्ञापन
उच्च विद्यालय कनाह में नुक्कड़ नाटक से पर्यावरण का संदेश देते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
कनाह स्कूल में मनाया विश्व जल व अंतरराष्ट्रीय वन दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में विश्व जल दिवस और अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, नुक्कड़ नाटक, कविता, गीत और नृत्य के माध्यम से जल एवं वनों के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अशोका ईको क्लब की ओर स्कूल के आसपास के पेयजल स्रोतों के पानी की जांच भी की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इन दिवसों को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जिसे हमें अपने दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग में केशवा दत्त शर्मा, भूदेव वर्मा, योगेश शर्मा, रेणु कुमारी, प्रभा शर्मा, श्वेता चौहान तथा इको क्लब इंचार्ज पवन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें