फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्युत पेंशनरों ने शेष 13 प्रतिशत डीए जारी करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डियारा में आयोजित मासिक बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति के धरने का किया समर्थन
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की मासिक बैठक सोमवार को डियारा में जिलाध्यक्ष वीआर भाटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे पहले एसोसिएशन के सदस्य चंद्र सिंह मंडयाल और लेखराम चौधरी के निधन पर शोक जताया गया। सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। बैठक में पेंशनरों ने पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने के लिए प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन का आभार जताया। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने पर भी धन्यवाद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन से शेष 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता जल्द जारी करने की मांग की। बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से दिए जा रहे धरने को भी समर्थन देने का निर्णय लिया गया। पेंशनरों ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए स्थायी नीति बनाने और बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी उठाई। इस दौरान बंसी राम ठाकुर, सरदार राजपाल सिंह, रूपलाल राठौर, सीताराम ठाकुर और सरदार सुरजन सिंह ने विभिन्न मुद्दों पर विचार रखे। बंसी राम ठाकुर ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी की मासिक बैठक मंगलवार को कुल्लू में सुबह 11 बजे होगी। उन्होंने सभी पेंशनरों से बैठक में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की अगली मासिक बैठक 17 दिसंबर को डियारा में होगी। इसमें 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में निक्कूराम, गुरुदेव कौशल, जोधाराम, धर्मपाल, रोशन लाल, सुखराम, रामपाल, चेतराम, सुंदर राम, बृजलाल और कमल गौतम सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें