बिलासपुर। लकड़ी के खंभों के बदलने का कार्य करने के कारण कई जगह विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अधिशासी अभियंता विद्युत उपमंडल नंबर 1 शमशेर सिंह ठाकुर ने बताया कि 5 से 13 नवंबर तक प्रतिदिन लकड़ी के खंभों के बदलने का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण पंजगाई, गाहर, टिकरी, टोभा, बगौण, कनौण, धौण कोठी, बलोह, धार टटोह व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से 2 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शट डाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।