फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कामधेनु सहकारी सभा नम्होल के प्रतिनिधियों के चुनाव 7 से 11 सितंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ वार्डों में होगा मतदान, 20 अगस्त तक बकाया जमा कर सकेंगे सदस्य
विज्ञापन

तीन सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दी कामधेनु गैर कृषि ऋण व बचत सहकारी सभा लिमिटेड नम्होल की साधारण सभा के प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जिला बिलासपुर से अनुमोदन मिलने के बाद चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सभा सचिव सुख राम ठाकुर ने बताया कि चुनाव नौ वार्डों में संपन्न कराए जाएंगे। जिले के घ्याल, नम्होल और सोसन वार्डों में 7 सितंबर, पंजैल-खुर्द, छकोह और परनाली वार्डों में 9 सितंबर और सोलन की अर्की तहसील के भराड़ीघाट, पारनू और सरयांज वार्डों में 11 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव अधिकारी के रूप में कार्तिका ठाकुर, निरीक्षक सहकारी सभाएं सदर खंड बिलासपुर को नियुक्त किया गया है। सभा सचिव सुख राम ठाकुर ने बताया कि जिन सदस्यों की भागधन राशि पूर्ण नहीं है या जिन्होंने सभा से लिया गया ऋण निर्धारित समय पर जमा नहीं किया है, उन्हें 20 अगस्त तक बकाया राशि जमा करने का अवसर दिया गया है। इसके बाद ही पात्र सदस्य चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि जोन वाइज अस्थायी मतदाता सूची पर 29 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इन पर 31 अगस्त से 3 सितंबर तक सभा कार्यालय नम्होल में सुनवाई होगी। अंतिम मतदाता सूची 3 सितंबर को शाम 5 बजे तक प्रकाशित कर दी जाएगी। सभा सचिव ने बताया कि नामांकन पत्र संबंधित मतदान दिवस पर मतदान केंद्र में चुनाव अधिकारी से प्राप्त किए जा सकेंगे। मतदान 7, 9 और 11 सितंबर को सुबह 10 से शाम 3 बजे तक निर्धारित मतदान केंद्रों पर होगा। उन्होंने सभी पात्र सदस्यों से समय पर औपचारिकताएं पूरी कर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें