कैप्टन सीताराम को वाइस चेयरमैन, कैप्टन अमरनाथ बने प्रदेशाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति की कार्यकारिणी का गठन कैप्टन हंसराज की अध्यक्षता में हुआ। कैप्टन संजय कुमार को चेयरमैन, कैप्टन सीताराम को वाइस चेयरमैन, कैप्टन अमरनाथ धीमान को प्रदेशाध्यक्ष, सूबेदार मदन लाल और सूबेदार मेजर सरबजीत सिंह को उपाध्यक्ष, कैप्टन धनीराम को सेक्रेटरी, सूबेदार अनिल कुमार राणा को सह सचिव, सूबेदार जगजीत सिंह को कोषाध्यक्ष, सूबेदार ईश्वर सिंह, सूबेदार लच्छू राम, सूबेदार योगिंदर पाल सेना मेडल, सूबेदार मेजर रामलाल, कैप्टन राकेश कुमार, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह, सूबेदार सुखजीत सिंह, हवलदार जगननाथ शर्मा और कैप्टन प्रीतम सिंह को सलाहकार नियुक्त किया गया। प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अमरनाथ धीमान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति आगे भी वीर नारियों, सैनिकों, पूर्व सैनिकों के आश्रितों की भलाई के लिए हमेशा प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर कैप्टन कुलबीर सिंह, कैप्टन राकेश, प्रमोद कुमार अत्री, कुलवंत ढटवालिया, सुनीत सिंह, राजकुमार पटियाल, मोहेंद्र राणा, सूबेदार इंद्र सिंह, रामकिशन, धनीराम, संजीव कुमार, रमेश चंद, नंदलाल, रमेश चंद, वीर नारी रतनी देवी, रक्षा देवी, शीला देवी, रेखा शर्मा, नानक चंद, सूबेदार मेजर सुंदर सिंह, जसवंत सिंह, विद्या सागर, सूबेदार कृष्ण सिंह, बलदेव सिंह, प्रेम लाल, हवलदार बीरी सिंह, नायब सूबेदार शिव सिंह, नाहर सिंह आदि उपस्थित रहे।