बिलासपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर कही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ होते दिखाई दिए, तो कहीं सूची में नाम न होने पर लोग भड़क उठे। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर नगर के वार्ड नंबर आठ में सामने आया। वार्ड नंबर आठ के एक पूरे परिवार का नाम ही वोटर लिस्ट से गायब पाया गया। जब पड़ताल की गई तो पाया गया कि उन्होंने हाल ही में अपनी वोटर लिस्ट भी निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार अपडेट की थी। लेकिन जब वोट डालने के लिए आए तो उनके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम लिस्ट में नहीं था। ऐसे में वार्ड नंबर आठ के मतदान केंद्र में बहसबाजी हो गई। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम के साथ भी परिवार की बहसबाजी हुई। लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य को वोट डालने नहीं दिया गया। एक ही परिवार के चार सदस्यों के नाम सूची में न होने से प्रत्याशियों में भी आक्रोश दिखाई दिया।
सदर एसडीएम रामेश्वर दास ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला आया है। इस मामले की जांच कर रहे हैं कि किन कारणों से इस परिवार का नाम लिस्ट में नहीं है।