फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निवेश के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस थाना झंडूता के अंतर्गत एक व्यक्ति से निवेश के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्यार चंद, निवासी गांव गलांसी डाकघर दाबला तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर ने बताया कि वह बिजली विभाग से सेवानिवृत्त है। हवाण गांव का एक व्यक्ति उसके घर में किराएदार के रूप में रहता था। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर उससे आठ लाख रुपये एक कंपनी में निवेश करवाए। लेकिन अभी तक उसने उसे एक रुपये भी वापस नहीं किया है और न ही पैसे से संबंधित कोई जानकारी उसे दी है। उसने बताया कि इन दोनों ने मिलकर पैसे का दुरुपयोग कर उसके साथ धोखाधड़ी की है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें