समोह स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण करते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
समोह स्कूल में साइकोलॉजी क्लब की बैठक में बोले, मिनर्वा स्टडी सर्कल के प्रबंध निदेशक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोह में वीरवार को साइकोलॉजी क्लब की बैठक आयोजित हुई। मिनर्वा स्टडी सर्कल के प्रबंध निदेशक स्वदेश चंदेल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस बैठक का विषय शिक्षा को सफलता का माध्यम और जीवन की समस्याओं से निपटने का एक सशक्त साधन कैसे बनाएं रखा गया था। साइकोलॉजी क्लब के नोडल अधिकारी एवं टीजीटी हिंदी विवेक ने कहा कि क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक, मनोवैज्ञानिक और शैक्षणिक विकास को नई दिशा देना है, ताकि वह जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। प्रवक्ता अजय कुमार ने मुख्य वक्ता का परिचय प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को सही निर्णय लेने, समस्याओं का समाधान खोजने और जीवन में सफलता प्राप्त करने की क्षमता प्रदान करती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम लाल ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा को केवल परीक्षा और अंकों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास का माध्यम बनाना चाहिए। अंत में सभी ने पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर शिक्षक, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।