फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने किया नयना देवी गो सदन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने कुठेड़ा पंचायत में चल रहे नयना देवी गो सदन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बंधे गोवंश को पेड़ा ओर गुड़ भी खिलाया। उन्होंने बताया कि गो सदनों में पशुओं की समुचित व्यवस्था, सुविधाओं, आने वाली समस्याओं, उनका निदान करने और अधिक से अधिक लावारिस पशुओं को आश्रय देना ही निरीक्षण का उद्देश्य है। बताया कि गोसदनों की देख-रेख के साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य, चारे आदि की व्यवस्था को जांचते हुए उनका निराकरण करने के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही है। कहा कि सड़कों पर लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या की समस्या से निजात दिलाने के लिए गो सदनों का विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए भूमि का चयन भी किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लावारिस पशुओं को इन गो सदनों में आश्रय दिया जा सके। इन सभी समस्याओं के निदान के लिए गो सदन प्रबंधन के साथ स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों व संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इस मौके पर एसएचओ घुमारवीं विपिन कुमार, पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश, नयना देवी गो सदन के प्रधान सुरेश ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान राकेश सोनी, मोहित ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें