फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शराब के नशे में धुत प्रवासियों ने सड़क पर मचाया उत्पात

Sat, 07 Jun 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बाल्हसीणा में सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाते हुए प्रवासी। संवाद
विज्ञापन
बल्हसीणा बाजार के पास दो घंटे तक सड़क बनी अखाड़ा
विज्ञापन

सड़क पर दौड़ते रहे नशे में चूर युवक, स्थानीय लोगों ने हटाया


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। बिलासपुर जिला के तलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बल्हसीणा बाजार के पास शनिवार दोपहर प्रवासी लोगों के एक समूह ने सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में जमकर हुल्लड़बाजी की, जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। घटना दोपहर को उस समय घटी जब दो पुरुष और एक महिला पूरी तरह नशे में धुत होकर सड़क के बीचों बीच आपस में लड़ने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों एक-दूसरे से गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इस दृश्य से गुजरती महिलाएं व बुजुर्ग असहज महसूस करते रहे और जल्द से जल्द वहां से निकलने की कोशिश करने लगे। करीब दो घंटे तक सड़क प्रभावित रही। चालक अपने वाहन निकालने के लिए जूझते रहे। नशे में चूर युवकों ने राहगीरों को परेशान किया और कई बार चलते वाहनों के आगे दौड़ पड़े। यदि कोई वाहन उन्हें टक्कर मार देता तो बड़ा हादसा हो सकता था और निर्दोष वाहन चालक कानून के शिकंजे में फंस सकता था। स्थानीय लोगों ने उन्हें समझाने और सड़क से हटाने की कोशिश की लेकिन नशे में चूर प्रवासियों ने किसी की एक न सुनी और उल्टा झगड़ते रहे। इस घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि हाल के समय में प्रवासी लोगों द्वारा इस प्रकार की घटनाएं ज्यादा होने लगी हैं। ऐसे में माहौल बिगड़ रहा है। खासतौर पर महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। साथ ही बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बल्हसीणा से अभी तक ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें