फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक

Mon, 06 Jan 2025 07:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

-सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने चलाया है अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के निहाल सेक्टर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों को बताया गया और उनका पालन करने की अपील की गई। परिवहन विभाग की ओर से जिला परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करें बल्कि अपने परिवार और समाज में भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने आग्रह किया कि अपने छोटे बच्चों को वाहन न दें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने की सलाह दी। साथ ही गलत दिशा में ड्राइविंग से बचने और बिना लाइसेंस वाहन न चलाने की अपील की। इस मौके पर एमवीआई आदर्श मिश्रा, परिवहन निगम के चालक, परिचालक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें