संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता के कोटधार की ग्राम पंचायत नघियार निवासी डॉ. शिव कुमार की नियुक्ति नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) द्वारका में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुई है। उन्होंने आईआईटी रोपड़ से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में वर्ष 2025 में पीएचडी पूरी की है और हाल ही में पदभार संभाला। उनकी उपलब्धि से नघियार पंचायत सहित कोटधार क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डॉ. शिव कुमार ने सफलता का श्रेय माता-पिता, धर्मपत्नी और गुरुजनों को दिया। उनके पिता हरीश भारद्वाज लोक निर्माण विभाग से अधिशासी अभियंता पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता सपना भारद्वाज गृहिणी हैं। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।