फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने गुल्लक तोड़कर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लिए दी राशि

विज्ञापन
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए अंशदान करते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शुरू किए गए निधि समर्पण अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। बच्चों का उत्साह भी खास तौर पर देखने लायक है। बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर राशि मंदिर निर्माण के लिए दी। अभियान के जिला संयोजक शिव कुमार नड्डा ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए स्वेच्छा से सहयोग देने का सिलसिला लगातार जारी है। पंडित संजय कुमार व शिक्षा विभाग में कार्यरत अंजलि महाजन ने 11-11 हजार, रौड़ा सेक्टर निवासी शीला कपिल व ईश्वर लाल ने 5100-5100 रुपये की सहयोग राशि भेंट की है। वहीं दो बच्चों सारांश और वंशिका ने गुल्लक तोड़कर 1000 व 1100 रुपये की राशि मंदिर निर्माण के लिए दी है। गेहड़वीं के सेरवा गांव की 90 वर्षीय कैलाशी देवी ने भी मंदिर निर्माण के लिए अंशदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें