फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 1.51 लाख का चैक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए उपमंडल स्वारघाट में निधि संकल्प संग्रह अभियान का सोमवार से शुभारंभ हो गया है। स्वारघाट में राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्राम पंचायत स्वाहण के मेहला गांव से संबंध रखने वाले समाजसेवी भाग सिंह ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 1,51,000 का चेक भेंट किया है। आरएसएस के स्वयंसेवक पुनीत शर्मा ने बताया कि निधि संग्रह अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद आपसी सहयोग से घर-घर जाकर निधि संग्रह जुटा रहे हैं। घर-घर में स्वयंसेवकों की टोलियां भजन-कीर्तन के साथ पहुंच रही हैं और लोग उनका स्वागत कर उन्हें दान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें