फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों का डाकिया पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत भलस्वाए के गांव चलग पपरोला में आधा दर्जन लावारिस ने डाकिया पर हमला बोल दिया। बुरी तरह से काटकर घायल कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार भलस्वाए डाकघर में तैनात डाकिया रमेश कुमार को आधा दर्जन लावारिस कुत्तों ने घेरकर बुरी तरह से काट दिया। वह गांव चलग पपरोला में डाक बांटने गया था। स्थानीय लोगों ने रमेश कुमार को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से लावारिस कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उधर, ग्राम पंचायत भलस्वाए की प्रधान रंजीता ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें