फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की हड़ताल जारी, नहीं मिली मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में तीसरे दिन भी डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल जारी रही। इससे दूरदराज से आए लोगों को भारी गर्मी के कारण ओपीडी के बाहर डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। बुधवार को पेन डाउन स्ट्राइक के तीसरे दिन डॉक्टर 9:30 बजे से 11:30 बजे तक ओपीडी में नहीं बैठे। वहीं, एम्स डॉक्टरों में जनरल मेडिसन विशेषज्ञ ही ओपीडी में मरीजों की जांच करते रहे। वहीं, हड़ताल के दौरान आपात सेवाएं चलती रही। बता दें कि जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से ही पर्ची काउंटर लोगों की लंबी लाइन लगना शुरू हुई। झंडूत्ता से सुबह 9 बजे अस्पताल आए मरीजों में सुषमा, लता और चांदपुर से कोमल ने बताया कि सुबह 10 बजे से पर्ची बनवाकर ओपीडी के बाहर बैठे हैं। वहीं, डॉक्टरों की हड़ताल से उन्हें 11:30 बजे तक का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, सुबह 9:30 बजे से ही एम्स के जनरल मेडिसन विशेषज्ञ अपनी ओपीडी में मरीजों की जांच करते रहे। वहीं, चाइल्ड विशेषज्ञ, स्किन विशेषज्ञ और ईएनटी ओपीडी के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखी गई। सुबह से ही लोग डॉक्टर की ओपीडी खुलने का इंतजार करते रहे। 11 बजकर 5 मिनट पर ईएनटी और चाइल्ड विशेषज्ञ ओपीडी के बाहर मरीजों की काफी संख्या बढ़ गई। वहीं, अपनी बारी का इंतजार करने के लिए खुद लाइन बना कर खड़े रहे। 11 बजकर 30 मिनट पर स्किन विशेषज्ञ और ईएनटी विशेषज्ञ अपनी ओपीडी में पहुंच गए। वहीं, इसके बाद 11 बजकर 41 मिनट तक सभी डॉक्टर अपनी ओपीडी में मरीजों की जांच करते देखे गए। घुमारवीं अस्पताल में भी डॉक्टरों ने दो घंटे की स्ट्राइक जारी रखी। वहीं, नागरिक अस्पताल जुखाला और बरठीं में लोगों की ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली। हड़ताल के बाद सभी डॉक्टरों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। एमएस डॉ. नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि हड़ताल के समय जिला अस्पताल में आपात सेवाएं बहाल रखी गई हैं और आपात स्थिति में आ रहे मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें