फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर छात्रों के दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर नगर के एक कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में घर जाते वक्त रास्ते में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर एक बजे नगर के एक कॉलेज के कुछ छात्र अपने घर ग्राम मुल्लाखेड़ा व भोट थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुरा जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नैनीताल हाईवे पर दोनों गांवों के छात्रों के बीच पुरानी किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में दोनों छात्रों ने अपने अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। परिजनों के बीच भी जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। प्रधानाचार्य ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, मगर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें