फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन होना समय की मांग : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

महाविद्यालय में की जाएगी लर्निंग एवं अर्निंग इंटरप्राइजेज की स्थापना

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय विधायक राजेश धर्माणी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें गीत, संगीत, एकल गान, समूह गान, योगासन प्रदर्शन, पंजाबी गिद्दा, लोक नृत्य, स्किट अमन ने एकल अभिनय मंच पर आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक धर्माणी ने प्रतिभा खोज कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीवन को अर्थपूर्ण बनाने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिभा का प्रदर्शन होना समय की मांग है। इससे हर विषय को रुचिकर बनाया जा सकता है। कहा कि महाविद्यालय में लर्निंग एवं अर्निंग इंटरप्राइजेज की स्थापना की जाएगी। इसमें स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेक में बेहतर ग्रेड के लिए उच्च शिक्षा की गुणवत्ता की अत्यंत आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महाविद्यालय में करवाई गई इस माह की पोस्टर निर्माण, क्ले मॉडलिंग, फोटोग्राफी, स्पॉट पेंटिंग, रंगोली, भाषण, वाद विवाद, स्किट, सरस्वती वंदना प्रतियोगियों तथा मंच पर हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंच पर आयोजित एकल नृत्य में प्रियांशु ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय, गरिमा ने तृतीय स्थान, बिलासपुरी नृत्य को प्रथम, पंजाबी गिद्दे को द्वितीय, पहाड़ी नाटी को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में अरुण भारद्वाज और प्रो. सुरेश शर्मा की जुगलबंदी ने रंग जमाया। इस अवसर पर प्राचार्य राम कृष्ण ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय पत्रिका पारिजात का भी विमोचन किया। प्रो. प्रीतम लाल ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रीता सहगल, कपिल शर्मा, राकेश कुमार तथा डॉ. जगदीश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें