फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने पर हुई चर्चा

Sat, 16 May 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शतरंज संघ बिलासपुर की हुई वार्षिक बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शतरंज संघ बिलासपुर की वार्षिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता शतरंज संघ बिलासपुर के अध्यक्ष ने की। बैठक में जिले में शतरंज गतिविधियों के विस्तार, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने, आगामी प्रतियोगिताओं एवं संगठन को मजबूत बनाने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी अवसर पर संघ द्वारा सदस्यता अभियान भी प्रारंभ किया गया। सदस्यता अभियान के दौरान कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शतरंज संघ की ओर से सभी प्राप्त आवेदनों की समीक्षा आगामी 15 दिनों के भीतर की जाएगी, जिसके बाद योग्य आवेदकों को सदस्यता प्रदान की जाएगी। इस दौरान संघ के सदस्यों द्वारा वर्ष 2026 हेतु वार्षिक सदस्यता शुल्क भी जमा करवाया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिले में शतरंज को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को खेल से जोड़ने का संकल्प दोहराया। शतरंज संघ ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं शतरंज प्रेमियों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें