रामपुर बुशहर।
वी-3 विजन पार्टनरशिप ने शुक्रवार को नोगली में सामाजिक प्रभाव सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में चर्चा की। विहाना वेद विटैलिटी वी-3 विजन पार्टनरशिप के संस्थापक एसएस जोशी ने पारंपरिक ज्ञान, वेलनेस और सामाजिक प्रभाव से जुड़े पहलों पर अपने विचार रखे। सम्मेलन में आलोक कुमार, नेहा ट्लैक, मुस्कान मेहता, राधिका सोनी, रामलाल और साहिल जोशी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।