फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सावन संक्रांति पर गुरुद्वारा लोह लंगर बैहल में उमड़ी संगत

विज्ञापन
बैहल के गुरुद्वारा लोह लंगर में आशीर्वाद के लिए पहुंची संगत। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। सावन संक्रांति के पावन अवसर पर पंजाब सीमा से सटी ग्राम पंचायत बैहल स्थित गुरुद्वारा लोह लंगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेककर अपने परिवार, क्षेत्र और देश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की अरदास की। दिनभर गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। संगत ने शबद-कीर्तन और अरदास में भाग लेकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मानवता की सेवा, आपसी भाईचारे और शांति का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बैहल के नवनिर्वाचित उप प्रधान जगतार सिंह ठाकुर भी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। उन्होंने गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्रद्धालुओं ने मत्था टेकने के बाद गुरु का लंगर ग्रहण किया और सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें