फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 15 फीसदी महंगाई भत्ता और पे एरियर एकमुश्त जारी करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय अध्यापक संघ ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री से राहत देने की उठाई मांग
विज्ञापन

600 रिक्त मुख्याध्यापक पद भरने की भी उठाई आवाज


घुमारवीं/जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला बिलासपुर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार से कर्मचारियों का लंबित 15 फीसदी महंगाई भत्ता और पहली जनवरी 2016 से देय पे एरियर एकमुश्त जारी करने की मांग की है। संघ के जिला प्रधान राकेश कुमार संधू ने कहा कि कर्मचारी प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सरकार को लंबित वित्तीय लाभ जारी कर कर्मचारियों को राहत देनी चाहिए।संघ पदाधिकारियों ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार है कि कर्मचारियों का 15 फीसदी महंगाई भत्ता बकाया है। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कर्मचारी हितैषी मुख्यमंत्री के तौर पर जाना जाता है और पुरानी पेंशन योजना लागू करने का निर्णय भी उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऐसे में शिक्षक और कर्मचारी वर्ग को उम्मीद है कि 15 अगस्त के अवसर पर लंबित महंगाई भत्ता और अन्य वित्तीय लाभ जारी किए जाएंगे। संघ ने प्रदेश में रिक्त चल रहे करीब 600 मुख्याध्यापकों के पदों को शीघ्र भरने की भी मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि बुनियादी शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरना जरूरी है। इसके अलावा जेबीटी से टीजीटी, टीजीटी से प्रवक्ता तथा प्रवक्ता व टीजीटी से मुख्याध्यापक पद पर लंबित पदोन्नतियों को भी जल्द अमलीजामा पहनाने की मांग की। संघ जिला प्रधान राकेश कुमार संधू ने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल बच्चों को शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सभ्य, संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक देने में भी उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने समस्त अध्यापक वर्ग से अपनी भूमिका को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें