संघ के जिला स्तरीय चुनाव 22 अक्तूबर को
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रयोगशाला परिचर (एलए) की बैठक बिलासपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रयोगशाला परिचर नंद किशोर ने की।
बैठक में सरकार से प्रयोगशाला परिचय को तृतीय श्रेणी का ग्रेड पे देने की मांग की गई। इसके साथ निर्णय लिया कि 22 अक्तूबर को जिला स्तरीय चुनाव कराए जाएंगे। योगशाला परिचर नंद किशोर ने सभी परिचरों से चुनाव में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद जिला प्रधान की उपस्थिति में एक विशिष्ठ मंडल मुख्यमंत्री से जल्दी ही मिलने की तारीख भी तय करेंगेे। मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रेड पे का मुद्दा और अन्य समस्या को रखा जाएगा। इस अवसर पर पवना देवी, चंपा देवी, राजेंद्र कुमार, लीला देवी, सुमन कुमारी, सुषमा देवी, देवराज, जीतराम, संतोष कुमार और अन्य उपस्थित रहे।