फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल किया जाए अनुबंध कार्यकाल : संघ

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल को मांगपत्र सौंपते हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध क? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल रविवार को प्रदेश महासचिव सुरेंद्र कुमार नड्डा की अगुवाई में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल से मिला। उन्हें संघ की समस्या से अवगत करवाया। प्रदेश महासचिव सुरेंद्र कुमार नड्डा ने बताया कि संघ की ओर से एक सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा गया। उन्होंने बताया कि संघ की एकमात्र मांग है कि सरकारी सेवाकाल में अनुबंध कार्यकाल को तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश महामंत्री ने उनकी बातों को गौर से सुना और आगामी बजट सत्र में मांग को रखने के संकेत दिए। इस अवसर पर सुरेश कुमार नड्डा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें