फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चौकीदारों के लिए नीति बनाए सरकार : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के पंचायत चौकीदार संघ की बैठक प्रधान राज कुमार और सचिव मैनेजर सिंह की अध्यक्षता में बलघाड़ में हुई। बैठक में पंचायत चौकीदारों ने मांगों पर चर्चा की। संघ के प्रधान राजकुमार ने कहा कि पंचायत चौकीदार 1952 से पंचायत घरों में सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन किसी भी सरकार ने पंचायत चौकीदारों की मांगों को नहीं माना। चौकीदार जब भी सरकार से मांग करते हैं तो आश्वासन ही मिलते हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में इतने कम पैसों से परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। चौकीदार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सेवाएं दे रहे हैं। सभी विभागों में 8 साल बाद कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है। पंचायत चौकीदार कई वर्षों से सरकार से मांग करते आ रहे हैं लेकिन सरकार से आश्वासन ही मिलता है। चौकीदारों ने मांग की कि जिस तरह अन्य विभागों के कर्मचारियों के लिए नीति बनाई गई है उसी तरह पंचायत चौकीदारों के लिए भी नीति बनाई जाए। बैठक में जसवीर सिंह, शेर सिंह विशन दास, रजनीकांत, अनिल शर्मा, धनीराम, चिरंजी लाल, छोटू राम, राजकुमार, हंसराज, राजेश कुमार, धर्म चंद सहित करीब दो दर्जन चौकीदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें