फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धौन कोठी-कनौण सड़क पर 60 मीटर डंगा लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने उपायुक्त से बस सेवा बहाल करने की उठाई आवाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत धौन कोठी ने उपायुक्त से पंचायत के गांव कनौण और धौण कोठी के बीच क्षतिग्रस्त एवं अवरुद्ध सड़क को शीघ्र बहाल करने की मांग उठाई है। पंचायत की ओर से सौंपे गए प्रार्थना पत्र में रूपलाल की भूमि के समीप लगभग 60 मीटर लंबा डंगा (रिटेनिंग वॉल) निर्माण करवाने और इस कार्य के लिए डीएमएफ के माध्यम से धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है। पंचायत का कहना है कि कनौण और धौन कोठी को जोड़ने वाली सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सड़क बहाल करने के लिए संबंधित स्थान पर करीब 60 मीटर लंबी रिटेनिंग वॉल का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर विद्यार्थियों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों पर पड़ रहा है। पंचायत ने बताया कि सड़क बाधित होने के कारण इस मार्ग पर बस सेवा भी प्रभावित है। वर्तमान में बस गांव धौण कोठी तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत ने उपायुक्त से जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने, रूपलाल की भूमि के समीप 60 मीटर डंगा निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने और सड़क बहाल कर बस सेवा दोबारा शुरू करवाने की मांग की है। पंचायत का कहना है कि इससे क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें