फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण आयोग का जल्द गठन करे सरकार : जगदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। सवर्ण आयोग के जल्द गठन की मांग जोर पकड़ती जा रही है। प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने के लिए युवा शक्ति एकजुट होनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण मोर्चा की संयुक्त बैठक स्वारघाट में शुक्रवार को हुई। इस बैठक की अध्यक्षता देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश महामंत्री जगदीप ठाकुर ने की। बैठक में 3 अक्तूबर को स्वारघाट में होने वाली रैली की रणनीति तैयार की गई। बताया कि रैली में देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित ठाकुर और देवभूमि सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल विशेष रूप से भाग लेंगे। एसडीएम स्वारघाट के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें