शाहतलाई(बिलासपुर)। सलवाड़ पंचायत के फुफली चलवाणा गांव में डंगे से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला रविवार को रात खाना खाने के बाद आंगन में टहल रही थी। उसी वक्त चक्कर आने से महिला डंगे के नीचे जा गिरी। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने सूचना तलाई पुलिस को दी। थाना प्रभारी कर्म सिंह ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फुफली चलवाणा निवासी बग्गाराम की पत्नी कौशल्या रविवार रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में टहल रही थी। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आ गया। इसकी वजह से वह आंगन के डंगे से नीचे जा गिरी। पता चलते ही परिजनों ने उसे वहां से उठाया, उसके सिर व नाक से खून बह रहा था। इससे पहले कि परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले जाते उसी वक्त महिला ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि डंगे से गिरने की वजह से महिला की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।