स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत टाली जकातखाना की एक महिला का हृदयघात से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार बंतो देवी (65) पत्नी श्रीराम निवासी गांव ज्योर अपनी बहू के साथ मंगलवार करीब 12 बजे बस में स्वारघाट की तरफ आ रही थी। रास्ते में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। स्वारघाट पहुंचने पर बहू ने बंतो देवी को निजी क्लीनिक में दिखाया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि महिला को रास्ते में ही साइलेंट अटैक हुआ और कुटैहला-पंजपीरी के पास उसका निधन हो गया। टाली-जकातखाना पंचायत के समाजसेवी पुनीत शर्मा ने शव को अपनी गाड़ी में घर तक पहुंचाया।